demonstration-of-angry-people-by-closing-brahmapuri-marg
demonstration-of-angry-people-by-closing-brahmapuri-marg

ब्रह्मपुरी मार्ग बंद करने से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

हरिद्वार, 05 अप्रैल (हि.स.)। रेल विभाग द्वारा ब्रह्मपुरी, पोस्ट ऑफिस मार्ग को बंद किए जाने से नाराज ब्रह्मपुरी की जनता ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मार्ग पर अंडर पास व रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मांग की है कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लगभग 10 से 11 हजार लोग रहते हैं। आम जनता के आने-जाने का मार्ग पोस्ट ऑफिस मार्ग बंद किया जाना व पुराने पुल को हटाए जाने से क्षेत्र निवासियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने की मांग को दोहराया जा रहा है। संजय चोपड़ा ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा ब्रह्मपुरी की जनता का आने -जाने का मार्ग बिना विकल्प दिए बंद किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने रेल प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ब्रह्मपुरी की जनता का शहरी क्षेत्र का आने -जाने का मार्ग नहीं खोला गया तो रेल विभाग के उच्च अधिकारियों का घेराव कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में भूपेंद्र राजपूत, मुन्ना लाल चैहान, करण कश्यप, प्रदीप कुमार, संजय अग्रवाल, मनमोहन भट्ट, आशीष कुमार, अनु कश्यप, देवेंद्र रावत, सनी अरोड़ा, राधे लाल बिहारी, रामचरण शर्मा, मंजू देवी, सुमित्रा देवी, अनीता अरोड़ा, आशा देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in