demonstrated-against-labor-laws
demonstrated-against-labor-laws

श्रम कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन

नैनीताल, 15 फरवरी (हि.स.)। ऐक्टू के राष्ट्रीय आह्वान पर ‘श्रम कोड रद्द करने’ की मांग पर एक्टू के आह्वान पर 1 फरवरी से 15 फरवरी तक देशव्यापी अभियान चलाया गया। सोमवार को आहूत देशव्यापी संयुक्त प्रदर्शन के तहत आशा कार्यकत्रियों ने नगर के तल्लीताल डांठ पर गांधी मूर्ति के सम्मुख धरना दिया। इस अवसर पर ऐक्टू के राष्ट्रीय पार्षद डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि यह श्रम कोड कामगारों को तबाह कर देंगे। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि पहले से बंधुवा मजदूर की तरह काम कर रहीं आशा कार्यकत्रियां श्रम कानून खत्म करने के बाद मोदी सरकार के चार श्रम कोड लागू होने के बाद और भी बुरी स्थिति में धकेल दी जाएंगी। हाईकोर्ट नैनीताल के अधिवक्ता दुर्गा सिंह मेहता ने भी विचार रखे। इस मौके पर आशा यूनियन की जिला महामंत्री दुर्गा टम्टा, सुमन बिष्ट, कमला डालाकोटी, हेमा बिष्ट, कुसुमलता सनवाल, पंकज रानी, पुष्पा मेहरा,गंगा देवी, इंद्रा आर्या लोषज्ञानी, गीता नैनवाल, भगवती शर्मा, चन्द्रा सती, नीरू पुजारी, हंसा खड़ायत, तुलसी बिष्ट आदि शामिल रहे। बीमा कर्मचारी संघ ने भी कार्यक्रम को समर्थन दिया। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in