demand-to-stop-increase-in-water-and-sewer-charges
demand-to-stop-increase-in-water-and-sewer-charges

जल एवं सीवर शुल्क में बढ़ोतरी रोकने की मांग की

हरिद्वार, 15 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जल एवं सीवर शुल्क में की जा रही बढ़ोतरी पर विराम लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष चैधरी चरण सिंह ने बताया कि हरिद्वार में पेयजल, सीवर शुल्क एवं हाउस टैक्स में बार-बार की जा रही बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। लेकिन राज्य सरकार अपने द्वारा की गई घोषणा पर भी अमल नहीं कर रही है। सरकार ने पेयजल के लिए समिति का गठन किया था। क्योंकि पेयजल का न्यूनतम वार्षिक शुल्क 2070 रूपए हो चुका है। लेकिन आज तक बैठक नहीं हो पाई है। अन्य क्षेत्रों में एक रूपया प्रति परिवार पानी का कनेक्शन तथा खर्च किए गए पानी पर शुल्क वसूल किया जा रहा है। इसी प्रकार सीवर शुल्क में बढ़ोतरी होते रहने से न्यूनतम वार्षिक मूल्य 365 रुपये हो गया है। हाउस टैक्स का निर्धारण भी अब सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा। जो आम जनता के लिए अत्याधिक आर्थिक परेशानी का सबब बनेगा। चैधरी चरण सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग कानून बनाना राज्य की आम जनता के साथ अन्याय है। पेजयल, सीवर व गृहकर की दरों से बार बार बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है। इसलिए पुनर्विचार कर पूरे राज्य में एक जैसा कानून लागू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। मांग करने वालों में विद्यासागर गुप्ता, ताराचंद, आर.एल सिंघल, चैधरी चरण सिंह, एन.सी. काला, प्रेम कुमार भारद्वाज, एस.सी.एस भास्कर, शिवचरण, बाबूलाल, हरदयाल अरोरा, गिरधारी लाल शर्मा, श्याम सिंह, योगेंद्र पाल राणा, के.पी.शर्मा पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in