demand-to-check-the-quality-of-temporary-bridge-under-construction
demand-to-check-the-quality-of-temporary-bridge-under-construction

निर्माणाधीन अस्थाई पुल की गुणवत्ता की जांच की मांग

हरिद्वार, 21 मार्च (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में श्मशान घाट से हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन अस्थाई पुल की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। साथ ही इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया। सुनील सेठी ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व कुंभ मेले के कार्यों से पुल का निर्माण किया गया था। उसका चौथा पिलर बैठ गया है। इस वजह से बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी पुल पर आवागमन नहीं के बराबर है। स्नान काल में पुल पर ज्यादा आवागमन होगा तो बड़ी अनहोनी हो सकती है। पुल के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। विरोध जताने वालों में योगेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, अमित कुमार,रवि कुमार, गणेश शर्मा, बंटी यादव, मनीष धीमान, रिंकू अरोड़ा, राजू कुमार, राजेश शर्मा, राजेश सुखीजा, रविन्द्र कुमार, दीपक मेहता उपस्तिथ रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in