demand-from-the-governor-to-build-a-rest-house-for-women
demand-from-the-governor-to-build-a-rest-house-for-women

राज्यपाल से महिलाओं के लिए विश्राम गृह बनवाने की मांग

नैनीताल, 30 जून (हि.स.)। मां नयना देवी व्यापार मंडल के सदस्यों ने बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन के प्रतिष्ठान पर शिष्टाचार मुलाकात की। टंडन ने कोरोना काल में विभिन्न वर्गों की सहायता, नैनीताल नगर की आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत कराने के लिए राज्यपाल का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से पर्यटकों और महिलाओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी और नैनीताल के बीच में एक -दो जगह पर अच्छे विश्राम गृह बनवाने की मांग की। राज्यपाल से आग्रह किया गया कि इनमें खासकर महिलाओं और बच्चों को शौचालय एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा नैनीताल के पास श्मशान के रास्ते को को लेकर चर्चा की गई। राज्यपाल को बताया गया कि तीक्ष्ण ढाल वाले इस रास्ते पर शवों को कंधों पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए काफी असुविधा होती है। लिहाजा श्मशान घाट के लिए वाहन ले जाने की व्यवस्था कराई जाए। पर्यटन नैनीताल और उत्तराखंड प्रदेश की बेहद जरूरी कड़ी है। ऐसे में यहां विश्राम ग्रहों का निर्माण तथा पर्यटकों के आदर और सत्कार के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर काम करना बेहद जरूरी है। शिष्टमंडल में संगठन के उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल, सचिव शिव शंकर और कोषाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह भी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in