demand-from-the-defense-minister-to-extend-the-lease-of-gorkha-military-college
demand-from-the-defense-minister-to-extend-the-lease-of-gorkha-military-college

गोरखा मिलिट्री कालेज की लीज बढ़ाने की रक्षा मंत्री से मांग

देहरादून, 14 फरवरी (हि.स.)। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनसे देहरादून के गोरखा मिलिट्री इण्टरमीडिएट कालेज की लीज बढ़ाये जाने का आग्रह किया। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल भी थे विधायक जोशी ने रक्षा मंत्री को सौंपे पत्र में बताया कि देहरादून के छावनी क्षेत्र में यह कालेज लगभग 100 वर्षों से संचालित हो रहा है। यहां क्षेत्र के गोरखा समुदाय तथा अन्य वर्गों के छात्र.-छात्राएं अध्ययनरत हैं। 99 वर्ष पूर्व रक्षा मंत्रालय द्वारा इसे लीज पर दिया गया था। यह 2019 में समाप्त हो गयी है। इसके बाद से मंत्रालय द्वारा विद्यालय प्रशासन से लगातार वार्षिक किराया जमा करने को कहा जा रहा है, जबकि विद्यालय की आर्थिक स्थिति अत्यधिक खराब है। साथ ही कैन्टोन्मेंट क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा बार.बार इस विद्यालय को हटाए जाने संबंधी पत्राचार किया जा रहा है। इससे विद्यालय में कार्यरत कार्मिकों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। विधायक जोशी ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि छात्र.-छात्राओं के भविष्य के दृष्टिगत गोरखा मिलिट्री इंटर कलेज की लीज को नवीनीकृत किया जाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक जोशी द्वारा दिये गये पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस सम्बन्ध में जल्द ही मंत्रालय स्तर पर अधिकारियों से वार्ता की जाऐगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in