demand-for-grant-of-job-and-other-facilities-in-bhel-to-the-deceased-dependent-from-corona
demand-for-grant-of-job-and-other-facilities-in-bhel-to-the-deceased-dependent-from-corona

कोरोना से मृतक आश्रित को भेल में नौकरी व अन्य सुविधाएं देने की मांग

हरिद्वार, 20 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय भेल कर्मचारी फेडरेशन (इंटक) ने उच्च प्रबंधन से कोरोना से दिवंगत हुए मृतक आश्रित को भेल में नौकरी देने के साथ एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं देने की मांग की है। फेडरेशन केेे राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह ने यह प्रस्ताव आज इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष् भी रखा और इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी से कार्यवाही की मांंग की। निदेशक मानव संसाधन भेल को भेजे पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी के इस काल मे भेल कर्मचारी संस्थान में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उत्तरदायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। ऐसे में कई कर्मचारियो की असमय मृत्यु हो गयी है जिसके कारण उनके परिवारों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। ऐसे मेंं भेेल जैसे महारत्न ओर बड़े संस्थान को पीड़ित परिवार के कल्याण केेे लिए आगे आना चाहिए। पत्र मैं कहा गया है कि संगठन ने सभी भेल कर्मचारियों हेतु 1 करोड़ रु के टर्म इंश्योरेंस प्लान की अपनी मांग को स्थानीय व उच्च प्रबंधिका के समक्ष रखा है, जो अभी तक लंबित है। संगठन की मांग है कि यदि इसको तत्काल लागू करना संभव नही हो पा रहा है तो अभी इस महामारी काल मे सभी कर्मचारियों के लिए एक करोड़ रु का कोविड़ इन्श्योरेंस तत्काल किया जाये।ताकि प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा हो सके। जिन साथियो की इस महामारी काल मे मृत्यु हो चुकी है । उनको ओ एन जी सी संस्थान की भांति भेल संस्थान में भी उनके परिवार के एक आश्रित को स्थायी रोजगार दिया जाये।जिन परिवारों में कोई आश्रित संस्थान में रोजगार करने हेतु सक्षम नही है। उस कर्मचारी की विधवा या आश्रित को मृतक की आखिरी बेसिक पे की राशि को पेंशन के रूप में दी जाये। मृतक कर्मचारी के आश्रित बच्चों की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भेल संस्थान द्वारा सुनिश्चित की जाये। भेल मृतक कर्मचारियों के परिवारों को भेल उपनगरी में लाइसेंस फीस पर उनकी सेवानिवृति की तिथि तक भवन आवंटित किया जाये। वर्तमान में समूह बीमा के तहत जो राशि मृतक कर्मचारियों के परिवारों की सहायता हेतु मिलती है उस राशि मे 4 गुना वृद्धि की जाये।ताकि प्रभावित परिवार को समुचित सहायता मिल सके। हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in