सुखवीर सिंह संधू होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

sukhveer-singh-sandhu-will-be-the-new-chief-secretary-of-uttarakhand
sukhveer-singh-sandhu-will-be-the-new-chief-secretary-of-uttarakhand

देहरादून, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के परिवर्तन के साथ मुख्य सचिव भी बदला जा रहा है। उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस सुखवीर सिंह संधू राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। उन्हें सोमवार को केंद्र सरकार से अवमुक्त कर दिया गया। वह शीघ्र ही देहरादून आकर मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। मौजूदा मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कार्यकाल लगभग एक वर्ष रह गया है। उन्हें अन्य किसी पद पर समायोजित किया जाएगा। सचिवालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

सुखवीर सिंह संधू अब तक एनएचएआई के चेयरमैन रहे हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सचिव को उन्हें केंद्र से रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। संधू भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। अब तक वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन का पद संभाल रहे थे। 2019 में संधू को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया था।

संधू केंद्र सरकार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखंड में वह बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के समय प्रमुख सचिव रहे हैं। वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार के बाद 1987 बैच के ओम प्रकाश को मुख्य सचिव बनाया गया था। एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्य सचिव का दायित्व सुखवीर सिंह संधू निभाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in