deer-meat-found-in-workers39-camp
deer-meat-found-in-workers39-camp

श्रमिकों के डेरे से मिला हिरण का मांस

पौड़ी, 10 अप्रैल (हि.स.)। कीर्तिनगर प्रखंड के नैथाणा में नेपाली मूल के श्रमिकों के डेरे से हिरण (काकड) का मांस मिला है। वन विभाग ने दो नेपाल मूल के मजदूरों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि जंगल से भटके एक हिरण के शावक का कुत्ते पीछा कर रहे थे। वह बुरी तरह घायल था। उसे नेपाली मजदूरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह उसके मांस को खाने की तैयारी कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने पहुंच नेपाली मूल के पांच लोगों से पूछताछ की गई। वन क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मुण्डीर ने बताया कि नेपालियों के डेरे से हिरण (काकड) का मांस बरामद किया गया है। नेपाली मजदूर विष्णु व लक्ष्मी प्रसाद के खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम 1972(9) के अधीन मुकदमा दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राज/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in