dealers39-anger-over-petrol-diesel-and-gas-prices-rise
dealers39-anger-over-petrol-diesel-and-gas-prices-rise

पेट्रोल ,डीजल, गैस के दामों में बढ़ोतरी पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

हरिद्वार, 17 फरवरी (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में मायापुर चौक पर पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों की कमर टूट गई है। व्यापारी भुखमरी की कगार पर है। राहत देने की बजाय पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं गिरीश भाटिया ने कहा कि इस वजह से आम जनजीवन की सभी वस्तुएं महंगी हो रही हैं। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से राजेश भाटिया, मुकेश अग्रवाल, संजय तनेजा, सन्नी आहूजा, राजेश आहूजा, गुरमीत सिंह, ध्यानसिंह, मोहित मनचंदा, सुनील मनोचा, हन्नी दमीर, गौतम हल्दर, रोहित चड्डा, शिवम कुमार, अशोक शर्मा, उमेश चौधरी, सचिन भाटिया, मनोज ठाकुर, सोनू चौधरी, दीपक राणा, रवि जोशी, राजेश सुखीजा, प्रवीण कुमार, परमीत सिंह, बंटी , दीपक कुमार, सुरेश आहूजा शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in