corona-records-1333-new-cases-in-uttarakhand-eight-deaths
corona-records-1333-new-cases-in-uttarakhand-eight-deaths

उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1333 नए मामले,आठ की मृत्यु

-राज्य में 7323 सक्रिय मामले, 243 लोग डिस्चार्ज - 300 बूथों पर 29 हजार 719 लोगों को लगा टीका देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1333 नए मामले सामने हैं। रविवार को आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब प्रदेश में 7323 सक्रिय मरीज हैं। 243 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल एक लाख 88 सौ 12 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में 89.96 प्रतिशत के साथ रिकवरी दर में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ते कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशभर में 300 बूथों पर 29 हजार 719 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अलग-अलग सरकारी और निजी लैब से कुल 31,285 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। राज्य के सभी 13 जिलों में 1333 रिकार्ड कोरोना के मरीज एक दिन में मिले हैं। सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 582, इसके बाद हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122 मामले सामने आए हैं। टिहरी में 44, ऊधमसिंह नगर में, 104 अल्मोड़ा में 11 और चमोली में 9 नए मामले मिले हैं। पौड़ी में 49 उत्तरकाशी में 4, बागेश्वर में 8, पिथौरागढ़ में 2, चंपावत में 7, रुद्रप्रयाग में 5 कोरोना के संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में रविवार को आठ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की उपचार के दौरान मौत हुई है। जनपद देहरादून के चिकित्सालय में सात और एम्स ऋषिकेश में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इनमें से एक महिला भी है। अभी तक कुल 1760 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 1760 (1.62 फीसद) है। प्रदेश में अब तक 108812 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 97887 स्वस्थ्य हो चुके हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से राज्य में रिकवरी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में (89.96) रिकवरी दर है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या में संख्या 7323 पहुंच गई है। प्रदेश के अन्य जिलों से कुल 243 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 3.57 प्रतिशत दर्ज की गई है। राज्य से 1842 (1.69) मरीज स्वस्थ्य होकर बाहर जा चुके हैं। उत्तराखंड में 52 जोखिम क्षेत्रः देहरादून सहित प्रदेश के चार जिलों में जोखिम क्षेत्र की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। देहरादून जनपद में 27 जोखिम क्षेत्र बनाए गए हैं। देहरादून में 20, विकासनगर में 4, ऋषिकेश में 3 जोखिम क्षेत्र है। हरिद्वार जिले में कुल 6 जोखिम क्षेत्र हैं। इनमें रुडकी में 5 और हरिद्वार में 1 जोखिम क्षेत्र है। हल्द्वानी में 14, राम नगर में 1, लालकुआं में 1 और नैनीताल में 2 जोखिम क्षेत्र हैं। नैनीताल जिले में कुल 18 जोखिम क्षेत्र हैं। टिहरी जिले के नरेन्द्र नगर में 1 जोखिम क्षेत्र है। टीकाकरणः प्रदेश में 300 बूथों पर 29719 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। 45 से 60 साल के आयु के 428878 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 305 हेल्थ और 536 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लग चुका है। देहरादून में 11 बूथों पर 45-60 साल के आयु के 2757 लोगों को टीका लगाया गया। अभी तक प्रदेश में 11,24056 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत जनपद देहरादून में टीका उत्सव का आरंभ हो गया है। यह 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में सभी पात्र लाभार्थी अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। संक्रमण से बचने के लिए मास्क जरूर पहने और शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखें। जनपद में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.राजीव दीक्षित ने बताया कि केंद्र से कोविड वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है। जनपद के सभी कोल्ड चेन पाइंट और टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है। टीकाकरण सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। सोमवार को जिले के 83 सरकारी और 30 प्राइवेट कोविड टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in