corona-records-1233-new-cases-in-uttarakhand-three-dead
corona-records-1233-new-cases-in-uttarakhand-three-dead

उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1233 नए मामले, तीन की मृत्यु

-राज्य में 6241 सक्रिय मामले, 317 लोग हुए डिस्चार्ज देहरादून, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1233 नए कोरोना के मामले मिले हैं। आज तीन संक्रमितों की मौत हुई है। अब प्रदेश में 6241 सक्रिय मरीज की संख्या पहुंच गई। वहीं 317 लोग डिस्चार्ज भी हुए। अबतक कुल एक लाख 74 सौ 49 संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में 90.85 प्रतिशत के साथ रिकवरी दर में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ते कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशभर में 519 बूथों पर 45684 लोगों का वैक्सीनेसन किया गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अलग-अलग सरकारी और निजी लैब से कुल 32435 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि राज्य के सभी 13 जिलों में 1233 रिकार्ड कोरोना के मरीज एक दिन में मिले हैं। सबसे ज्यादा देहरादून जिले में, 589 इसके बाद हरिद्वार में 254 नैनीताल में 129 कोरोनो के लक्षण मिले हैं। वहीं टिहरी में 58, ऊधमसिंह नगर में, 90 अल्मोड़ा में 14 और चमोली में 16 नए मामले आए। जबकि पौड़ी में, 50 उत्तरकाशी में 3,बागेश्वर में 04 और पिथौरागढ़ में 6, चंपावत में 04, रुद्रप्रयाग में 16 कोरोना के संक्रमित मिले हैं। राज्य में अबतक 17 सौ 52 लोगों की कोरोना से मौत प्रदेश में आज तीन कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसमें 69 वर्षीय व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश और दूसरा 61 वर्षीय महिला की हिमालयन अस्पताल देहरादून में मौत हुई है। तीसरा 48 वर्षीय वृद्ध और चौथा 47 वर्षीय महिला की महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। अभी तक कुल 1753 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 1752 (1.63 फीसद) है। प्रदेश में अब तक 107489 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 97644 स्वस्थ्य हो चुके हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से राज्य में रिकवरी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में (90.85) रिकवरी दर है। प्रदेश में सक्रिय मरीज की संख्या में संख्या अब 6241 पहुंच गई है। प्रदेश के अन्य जिलों से कुल 317 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 3.56 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य से 1842 (1.71) मरीज स्वस्थ्य होकर बाहर जा चुके हैं। उत्तराखंड में 47 जोखिम क्षेत्र देहरादून सहित प्रदेश के चार जिलों में जोखिम क्षेत्र की संख्या अब बढ़कर 47 हो गई है। इनमें देहरादून में जनपद में कुल 27 जोखिम क्षेत्र बनाए गए हैं। देहरादून में 20,विकासनगर में, 04 ऋषिकेश में 03 जोखिम क्षेत्र है। हरिद्वार जिले में कुल 06 जोखिम क्षेत्र चिन्हित हुवा है। इनमें रुडकी में 5 और हरिद्वार में 1 जोखिम जोन बन गए हैं। हल्द्वानी में 09, नरेंद्र नगर में 01, राम नगर में 1 व लालकुआं 1 साथ नैनीताल,2 के साथ नैनीताल जिले में कुल 13 जोखिम क्षेत्र बन गए हैं। टिहरी जिले के नरेन्द्र नगर में 1 जोखिम जोन की संख्या हैं। प्रदेश में 45684 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन प्रदेश में 519 बूथों पर 45684 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाई गई। 45 से 60 साल के आयु के 44471 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 464 हेल्थ और 749 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाई गई। देहरादून में 92 बूथों पर 45-60 साल के आयु के 6120 टीका लगाया गया। अभी तक प्रदेश में 1097676 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in