corona-infected-person-dies-in-pauri
corona-infected-person-dies-in-pauri

पौड़ी में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत

पौड़ी, 22 फरवरी (हि.स.)। जनपद में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति विकासखंड पाबो के गांव पाबो का रहने वाला है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों का आकंड़ा बढ़कर 53 हो गया। सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल श्रीनगर में रविवार रात उपचार के दौरान इस व्यक्ति का निधन हो गया। यह व्यक्ति 18 फरवरी को गांव पहुंचा था। तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला था। यहां से उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया था। बताया गया है कि यह व्यक्ति दुबई के किसी बैंक में कार्यरत था। जनवरी आखिर में वह दुबई से मुबंई लौटा। वहां कुछ दिन परिवार के साथ रहने के बाद 18 फरवरी पाबौ पहुंचा था। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in