corona-destroyer-mahayagya-concludes-with-purnahuti
corona-destroyer-mahayagya-concludes-with-purnahuti

पूर्णाहुति के साथ कोरोना नाशक महायज्ञ का समापन

हरिद्वार, 27 मार्च (हि.स.)। महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में कोरोना नाशक चण्डी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। समापन अवसर पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने शिरकत की तथा स्वामी प्रखर महाराज से आशीर्वाद लिया। बंशीधर भगत ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए केन्द्र सरकार के साथ प्रदेश सरकारें भी युद्धस्तर पर संघर्ष कर रही हैं। प्रयासों के बाद भी कोरोना की गति पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्वामी प्रखर महाराज के महायज्ञ से कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। स्वामी प्रखर महाराज ने कहा कि वेद मंत्र आज भी प्रमाणिक हैं जिनके प्रयोग से हर समस्या का निदान प्राप्त हो सकता है। इसी का ध्यान में रखते हुए कोरोना नाशक महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया। उन्होंने कहा मां भगवती राजराजेश्वरी पालनहारी व संहारनी हैं। मां दुर्गा अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा से कोरोना वायरस का संहार करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in