controversy-in-congress-over-chief-minister39s-face
controversy-in-congress-over-chief-minister39s-face

मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर कांग्रेस में बढ़ा विवाद

देहरादून, 06 फरवरी (हि. स.)। कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर घमासान मचा हुआ है। हाल ही में पौड़ी में हरीश रावत समर्थकों और कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र शाह के बीच हुआ विवाद थम नहीं रहा। शनिवार को प्रेस क्लब में महामंत्री राजेन्द्र शाह ने पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर पार्टी विरोधी राजनीत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पौड़ी बैठक में बूथ और संगठन की बातों से अलग मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर जो प्रस्ताव लाया गया, उसी क्रम में बताया गया कि यह बैठक संगठन को लेकर है लेकिन इस विषय पर गलत बयानबाजी से उन्हें दुख पहुंचा। उन्होंने कहा कि कुंजवाल गांधीवादी नेता हैं। उनका प्रधान चुनाव नहीं जीतने जैसा सवाल अटपटा है। शाह ने कहा वह विधायक के अलावा कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। 2007 से 2017 तक का टिकट की दावेदारी की। हरीश रावत के नेतृत्व में पार्टी का काम किया। उस समय कुंजवाल टिकट के लिए सहयोग करते। लेकिन नहीं किया। अब वो पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल, सोनिया के नेतृत्व में 2022 के चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे गणेश गोदियाल के कंधे पर बंदूक रखके चलाना चाहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in