उत्तराखंड
सितारगंज में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा
रुद्रपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। बढ़ती महंगाई एवं कृषि कानूनों के विरोध में सितारगंज शहर में रविवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया । कांग्रेस कार्यालय से मुख्य चौराहे तक पदयात्रा की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव तेजपाल सिंह नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह कांता प्रसाद सागर करण जंग ठाकुर सुरेंद्र सिंह सरताज अहमद एडवोकेट दयानंद आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा/मुकुंद