congress39s-march-against-inflation-in-chamoli
congress39s-march-against-inflation-in-chamoli

चमोली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा

गोपेश्वर, 22 फरवरी (हि.स.)। चमोली में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही पदयात्रा निकाल कर नारेबाजी की। चमोली तहसील मुख्यालय पर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी और विधानसभा प्रभारी उर्मिला बिष्ट के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नंदप्रयाग में रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। थराली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in