महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन पर नेताओं को बांधी राखी
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन पर नेताओं को बांधी राखी

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन पर नेताओं को बांधी राखी

नई टिहरी, 02 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस ने रविवार को प्रेस क्लब में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व विधायक व पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश राणा को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी। किशोर उपाध्याय ने कहा कि महिला शक्ति का प्रतीक रक्षा बंधन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने कांग्रेस से प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर महिलाओं का उतारने के साथ ही प्रदेश की बागडोर मातृशक्ति को देने की अपील की थी, लेकिन वह अपील नहीं मानी गई। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शन रावत ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in