congress-will-take-out-a-march-on-february-20-in-protest-against-inflation
congress-will-take-out-a-march-on-february-20-in-protest-against-inflation

महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस

हल्द्वानी, 18 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने का संकल्प लिया है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 20 फरवरी को प्रत्येक जनपद में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी क्रम में जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में पटेल चौक से कांग्रेस पदयात्रा करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल एवं महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि पदयात्रा में कांग्रेस के समस्त जिला स्तरीय पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, ब्लाॅक प्रमुख आदि शामिल रहेंगे। पदयात्रा सुबह 11 बजे पटेल चौक स्वराज आश्रम से पूरे हल्द्वानी बाजार में भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन करेगी और महंगाई की मार से गरीब जनता को बचाने के लिये सरकार का पुरजोर विरोध करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in