महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरेगी कांग्रेस
देहरादून, 17 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठन जिलों में 20 फरवरी और शहर, ब्लाक व नगर मुख्यालयों में 22 फरवरी को विरोध-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर 20 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों और 22 फरवरी को सभी ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में गैस सिलेण्डर के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विरोध-प्रदर्शन में पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों से जनता त्रस्त है। सरकार का आम जनता के दुःख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in