congress-will-burn-effigy-across-the-state-in-protest-against-lathicharge-in-ghat
congress-will-burn-effigy-across-the-state-in-protest-against-lathicharge-in-ghat

घाट में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस राज्यभर में फूंकेगी पुतला

देहरादून, 01 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चमोली के घाट क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों पर पुलिस लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस सरकार 2 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार की इन जन विरोधी नीतियों के विरोध में पुतला दहन कर विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि चमोली के घाट क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। इसके लिए बजट भी अवमुक्त किया गया परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिसके विरोध में वाह की स्थानीय जनता लंबे समय से आंदोलनरत पर सरकार ने उनपर लाठी चार्ज करवा दिया। राज्य सरकार लाठी चार्ज कर जनता का उत्पीडन कर रही है। विजय सारस्वत ने बताया कि प्रीतम सिंह के आह्वान पर 2 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार की इन जन विरोधी नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा। वहीं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच भी घाट कें आन्दोलनकारियों पर हुए लाठी चार्ज पर सरकार क़ी कड़ी भर्त्सना क़ी। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती व पूर्ण सिंह लिंग्वाल ने कहा कि मुख्यमन्त्री क़ा जनता कें प्रति दूरी बनाना अहंकार को दर्शाता है। राज्य मंच सरकार से इस घटना की जांच की मांग करती है। हिन्दुस्थान समाचा/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in