congress-took-out-a-padyatra-against-inflation
congress-took-out-a-padyatra-against-inflation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

हल्द्वानी, 20 फरवरी (हि.स.)। महानगर जिला कांग्रेस ने शनिवार को यहां महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक स्वराज आश्रम के बाहर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। सरकार इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल और कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने भी विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/ अनुपम गुप्ता/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in