congress-took-out-a-march-on-issues-of-inflation-and-farmers
congress-took-out-a-march-on-issues-of-inflation-and-farmers

कांग्रेस ने महंगाई और किसानों के मुद्दों पर निकाली पदयात्रा

- राजधानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष उतरे सड़कों पर -भाजपा सरकार की विदाई का समय नजदीकःप्रीतम सिंह -पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बनाई दूरी देहरादून, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शनिवार को महंगाई व तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने कर भाजपा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अनुपस्थिति एक बार फिर चर्चा में रही। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में पदयात्रा के लिए सुबह से जुटने लगे थे। पदयात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर क्वालिटी चौक, घण्टाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए वापस राजपुर रोड होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हुई।इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष ने मोदी सरकार व राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले सात वर्षों में पेट्रो पदार्थों में जनता की मेहनत की कमाई को लूटने का काम किया है। हर वर्ष पेट्रोल- डीजल में केंद्र और राज्य सरकार साढ़े चार लाख करोड़ रुपये लूट रही है। रसोई गैस यूपीए सरकार के जमाने से तीन गुना दाम पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। अनाज, सब्जियां, खाने का तेल, चीनी सब कुछ आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। अब जनता भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि मोदी सरकार का जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। गरीब आदमी त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है।सरकार महंगाई को बढ़ाती जा रही हैं। कांग्रेस सत्ता बदलने तक अपना आंदोलन को जारी रखेगी। प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में पदयात्रा में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल,पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत, उपाध्यक्ष आयरेन्द्र शर्मा, महामंत्री विजय सारस्वत,पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला,पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व विधायक डॉक्टर जीत राम, महामंत्री ताहिर अली, शिल्पी अरोड़ा, गरिमा दसौनी, मंजू त्रिपाठी, परिणीता बडूनि, लाल चंद शर्मा, संजय किशोर, अकील अहमद, अशोक वर्मा, अर्जुन सोनकर, अर्जुन कुमार,नवीन पयाल , सीता राम नौटियाल, देवेंदर बुटोला,ललित भद्री, महेश जोशी, आदर्श सूद , राजेश चमोली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in