स्पीकर की मैंगो पार्टी पर कांग्रेस आक्रामक
स्पीकर की मैंगो पार्टी पर कांग्रेस आक्रामक

स्पीकर की मैंगो पार्टी पर कांग्रेस आक्रामक

ऋषिकेश, 17 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मैंगो पार्टी पर कांग्रेस आक्रामक है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मैंगो पार्टी में कोरोना काल की गाइड लाइन की अनदेखी की गई। लोग बिना मास्क के नजर आए। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। इसलिए अध्यक्ष और मैंगो पार्टी में शामिल लोगों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए। हिन्स्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in