सोने की चिड़िया को कांग्रेस ने सोनिया की चिड़िया बना दिया : भाजपा
सोने की चिड़िया को कांग्रेस ने सोनिया की चिड़िया बना दिया : भाजपा

सोने की चिड़िया को कांग्रेस ने सोनिया की चिड़िया बना दिया : भाजपा

देहरादून, 09 जुलाई (हि.स.)। एक समय भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को नोच नोच कर सोने की चिड़िया की जगह एक परिवार तक सीमित कर सोनिया की चिड़िया बना दिया था। लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत फिर अपने पुराने गौरव को प्राप्त कर रहा है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित वर्चुअल रैली में व्यक्त की। रैली का प्रसारण गढ़वाल-कुमाऊं दोनों मंडलों में हुआ। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से इस वर्चुअल रैली को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संचालित किया। गुरुवार को वर्चुअल रैली में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि मोदी सरकार 2 के एक वर्ष के कार्यकाल की पूरे विश्व में सार्थक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि जब देश स्वतंत्र हुआ तब देश पर कोई भी कर्ज नहीं था, उस समय देश के खजाने में 66000 करोड़ रुपये था। कांग्रेस के राज में स्थिति ऐसी हो गई कि देश के सोने तक को बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में अटल की सरकार आयह तो देश फिर से तेज रफ्तार से दौड़ने लगा। पोखरण में विस्फोट के बाद विश्व को भारत की शक्ति अहसास हुआ। लेकिन दुर्भाग्य से फिर से कांग्रेस आई और देश फिर से विकट स्थिति में चला गया। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि आज सौभाग्य योजना से 70 हजार गांव को बिजली प्रदान करके मोदी सरकार ने उनके घर को रोशन कर दिया, जो लोग 1947 से आज तक रोशनी से वंचित थे। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 8 करोड़ माता-बहनों को फ्री गैस सिलेंडर देकर उन्हें धुए से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जितने भी कार्य किये है, एक भारत श्रेष्ठ भारत व सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास भाव के साथ किए है और भारत को पूरे दुनिया में एक नई पहचान दी है। उसी के परिणाम स्वरूप आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी है। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करके उत्तराखंड आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि देकर उनके सपने को साकार किया। मुख्यमंत्री ने एक रुपये में हर घर नल का जल पहुंचाने की घोषणा की, धारा 370 , 35ए हटाकर स्वतंत्र भारत पर लगे कलंक को हमेशा के लिए मिटा दिया है। भगत ने सरकार की उपलब्धियों में तीन तलाक, नागरिकता संशोधन बिल, राम जन्मभूमि आदि मुद्दे कसे गिनाया। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध बनाने के लिए मोदी सरकार ने 2584 करोड़ स्वीकृति देकर भाबर और तराई क्षेत्र को नया जीवन दिया है। देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए1400 सौ करोड़ रुपये दिये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत राज्य के हर वर्ग को चिकित्सा सुविधा की गारंटी दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in