congress-ruled-states-reduce-vat-charge-on-oil-madan-kaushik
congress-ruled-states-reduce-vat-charge-on-oil-madan-kaushik

कांग्रेस शासित राज्य तेल पर घटाएं वैट चार्ज: मदन कौशिक

देहरादून, 09 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पेट्रोल और डीजल के मूल्यों पर बढ़ोतरी पर कहा कि कांग्रेस शसित राज्यों को तेल पर वैट चार्ज घटाकर लोगों को राहत देना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने बुधवार को जारी बयान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के पेट्रोल - डीजल की कीमतो में वृद्धि पर हंगामे को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल 70 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इसका असर भारत के घरेलू बाजार पर पड़ा है। विपक्ष इस पर हल्ला मचाने के बजाए अपने शासित प्रदेशों में वैट चार्ज घटाकर लोगों को राहत दे सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्यों में तेल पर वैट अधिक है जो देश में सर्वाधिक है। राजस्थान में 38 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 42 प्रतिशत और पंजाब में 36 प्रतिशत वैट तेल पर लगाया जा रहा है। भाजपा शासित कई प्रदेशों में सरकार ने वैट में कमी कर लोगों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेवा कार्यों के बजाय कांग्रेस इसे अवसर के तौर पर देख रही है। फिलहाल कोरोना से लोगों को मदद की जरूरत है। धरना -प्रदर्शन के बजाय कांग्रेस सेवा कार्यों में लगती तो इसका बेहतर संदेश आम लोगों के बीच जाता। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in