Congress ready for change in Uttarakhand: Devendra Yadav
Congress ready for change in Uttarakhand: Devendra Yadav

उत्तराखंड में कांग्रेस परिवर्तन के लिए तैयार: देवेंद्र यादव

देहरादून, 09 जनवरी (हि. स.)। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने शनिवार को कहा है कि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव देवभूमि से परिवर्तन की बयार के साथ जीत दर्ज करेगी। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों को भाजपा सरकार की जवान, किसान और बेरोजगार नीतियों के खिलाफ घर-घर दस्तक देने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पार्टी मुख्यालय में यादव ने तीन दिवसीय दौरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंद्रिरा ह्रदयेश और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह बात कही। देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। चार साल का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा। कांग्रेस देवभूमि से जीत के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका में सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ संघर्ष किया है। राज्य में कांग्रेस का बूथ अभियान शुरू हो चुका है।सरकार का विकास धरातल पर कहीं नहीं दिखता। राज्य में एक भी सड़क साफ-सुथरी नहीं है। कोरोना से लेकर कुंभ की तैयारी पर सरकार घिरी हुई है। जल्द सरकार के चार साल के कार्यकाल की सच्चाई सामने आएगी। प्रीतम सिंह ने कहा कि जवान, किसान और रोजगार से मुंह फेरने वाली सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा के मुखिया ने मातृशक्ति पर अशोभनीय टिप्पणी कर पार्टी का असली चेहरा सबके सामने ला दिया है। नेता प्रतिपक्ष इंद्रिरा ह्रदयेश ने त्रिवेंद्र सरकार पर स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों का हाल बहुत ही खराब है। राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in