प्रियंका गांधी के आवास ख़ाली कराने के नोटिस को कांग्रेस ने बताया राजनीति
प्रियंका गांधी के आवास ख़ाली कराने के नोटिस को कांग्रेस ने बताया राजनीति

प्रियंका गांधी के आवास ख़ाली कराने के नोटिस को कांग्रेस ने बताया राजनीति

देहरादून, 02 जुलाई (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के आवास को खाली कराए जाने के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी विफलता को छिपाने की भाजपा की चाल है। अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यहां एक जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार राजनीति से प्रेरित होकर कार्य कर रही है। सरकार के इस कदम से लोगों गुस्सा बना हुआ है। भाजपा सरकार ने पहले गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाई और अब कोरोना की रोकथाम में नाकाम पर पर्दा डालने की कोशिश की। अब भारत-चीन सीमा पर बनी स्थिति से भी ध्यान भटकाने के सरकार ने आवास खाली करने का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को लागातार सत्ता के दम पर परेशान कर आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्दिरा एवं राजीव की शहादत देश अभी भूला नहीं है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के कोरोना और भारत-चीन सीमा को लेकर उठाए गए सवालों पर भाजपा घिरी हुई है। इसलिए सरकार गांधी परिवार पर लगातार व्यक्तिगत हमले करने पर उतारू हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण राजनैतिक बदले की कार्रवाई अब भाजपा की कार्यपद्धति बनती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि सरकार के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार गांधी परिवार पर बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी यदि गांधी परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ भी हुआ या किसी प्रकार की भी क्षति पहुंची तो उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in