congress-leaders-including-pritam-singh-expressed-grief-on-pramod-singh39s-death
congress-leaders-including-pritam-singh-expressed-grief-on-pramod-singh39s-death

प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने प्रमोद सिंह ने निधन पर जताया शोक

देहरादून, 26 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के आज आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके स्थान की पूर्ति नहीं की जा सकती है। वह हमेशा कांग्रेस का झंडा बुलंद रखते थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित पार्टी नेताओं ने शोक संदेश में कहा है कि उनके निधन से कांग्रेस में एक स्थान रिक्त हो गया है, जिसको पूरा कर पाना मुश्किल है। वे विभिन्न पदों पर पार्टी के लिए हमेशा समर्पित थे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि वे पार्टी के साथ समाज के लिए काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in