कांग्रेस नेता संजीव चौधरी का हरिद्वार में स्वागत
हरिद्वार, 21 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पहली बार देहरादून से हरिद्वार पहुंचे संजीव चौधरी को रविवार को चंद्राचार्य चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। ढोल बजाकर आतिशबाजी की गई। चौधरी ने कहा की विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस की सरकार बनवाना ही उनका पहला लक्ष्य है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। चौधरी ने कहा कि राज्य में भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोल बाला है। राज्य की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।पलायन के चलते गांव के गांव खाली हो रहे हैं। भाजपा बतानाशाही तरीके से सरकार चला रही है। स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में भेल श्रमिक नेता राजवीर चौहान, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडे, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, युवा नेता दिग्विजय शर्मा, युवा नेता, विकास बोरा, प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस अमन कुमार, आरएन उपाध्याय, अनिल सिंह, राघवानंद आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद