Congress leader raised questions on health services
Congress leader raised questions on health services

कांग्रेस नेता ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

देहरादून, 29 दिसम्बर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने सोमवार को जारी बयान में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सवालों के कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं स्वास्थ्य मंत्रालय भी देख रहे हैं। उन्हें अपना उपचार कराने के लिए दिल्ली की शरण लेनी पड़ी। जोशी ने आरोप लगाया है कि ऋषिकेश एम्स में भी कोरोना संक्रमित मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in