congress-intensified-the-agitation-by-marching-and-demonstrating-at-the-block-level
congress-intensified-the-agitation-by-marching-and-demonstrating-at-the-block-level

कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा और प्रदर्शन कर आंदोलन को किया तेज

देहरादून, 22 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, तीन कृषि कानून और बेरोजगारी के विरोध में देहरादून सहित राज्यभर में सोमवार को ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा और प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। देहरादून में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में ब्लाक अध्यक्ष दीवान बिष्ट एवं प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोबर के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर बाजार में प्रदर्शन कर पदयात्रा निकाली। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल है। कोरोनाकाल में लोगों का रोजगार छिन गया है। उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में यह लोग महंगाई का और बोझ सहन नहीं कर सकते। प्रर्दशन में डाॅ. प्रदीप जोशी, जगदीश धीमान, संग्राम सिंह पुण्डीर, राजीव पुंज, अनिल ग्रोबर, आनन्द बहुगुणा, मंजू चैधरी, तरूण चक्रवर्ती, साकेत लूथरा, राजेश शर्मा, आशीष देसाई, विरेन्द्र पोखरियाल, अजीत रावत, मानवेन्द्र सिंह, संजय थापा, आदित्य कुमार, महेन्द्र गुरूजी, राजेश शर्मा बाबू, लालचन्द खेत्रपाल, राजेन्द्र धवन आदि ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in