कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक धामी और राजकुमार के स्वास्थ्य की ली जानकारी
कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक धामी और राजकुमार के स्वास्थ्य की ली जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक धामी और राजकुमार के स्वास्थ्य की ली जानकारी

देहरादून, 31 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धारचूला विधायक हरीश धामी और पुरोला विधायक राजकुमार की स्वास्थ्य की जानकारी दूरभाष पर वार्ता कर हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विधायक हरीश धामी 30 जुलाई को आपदा से पीड़ित स्थानीय लोगों को सहायता पहुंचाते समय बरसाती नाले में पैर फिसलने के कारण जख्मी हो गये थे। प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान के चिकत्सकों से वार्ता कर पार्टी के पुरोला विधायक राजकुमार के स्वास्थ्य की भी जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से धारचूला क्षेत्र के आपदा पीडितों को शीघ्र राहत पहुंचाने की भी मांग की है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, विषेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चाौधरी, महामंत्री पी.के. अग्रवाल, नवीन जोशी, सुमित हृदयेश, संदीप चमोली, आरिफ अली, शोभाराम, सुनित सिंह राठौर आदि ने भी कांग्रेस विधायकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in