congress-called-four-years-of-state-bjp-government-disappointing
congress-called-four-years-of-state-bjp-government-disappointing

प्रदेश भाजपा सरकार के चार साल को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

पौड़ी, 18 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल को निराशा व हताशा से भरा बताया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देवभूमि को भ्रष्टाचार, आर्थिक तंगी व बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की विफलताओ का परिणाम सल्ट विधानसभा चुनाव में देगी। 2022 में भाजपा को दहाई का अंक छूना भी मुश्किल हो जाएगा। उत्तराखंड सरकार के चार साल के कार्यकाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने आरोप लागते हुए कहा कि विगत चार वर्षों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा को छू गई, लेकिन सरकार अपने ही मद में चूर है। सरकार ने मातृशक्ति पर लाठियां भांजने जैसी निंदनीय कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता से छुपाने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में चेहरा बदला है, जो झलावे से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि गैरसैण का मुद्दा हो, युवाओं को रोजगार देने की बात हो, मातृशिक्त को सबल बनाने की बात हो, पहाड़ में जच्चा-बच्चा की सुरक्षा हर स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल है। खंडूड़ी ने कहा कि सरकार के चार साल निराशा व हताशा के प्रतीक हैं। पांचवें साल से कोई उम्मीद नहीं है। छठवें साल में जनता इन्हें नकार देगी। जिसकी शुरुआत आगामी सल्ट विधानसभा चुनाव से हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा को दहाई का अंक छूना भी मुश्किल हो जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता में रहते हुए मात्र 10 वर्षों में 6 मुख्यमंत्री दिए हैं। प्रत्येक कार्यकाल में मुख्यमंत्री बदलने की परंपरा इस प्रदेश में भाजपा ने डाल दी है। बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस ने 10 वर्ष के शासनकाल में मात्र तीन मुख्यमंत्री देकर स्थिर सरकार दी। भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को भी प्रलोभन देकर गिराने का काम ही किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in