congress-burnt-effigy-of-government-in-protest-against-lathicharge
congress-burnt-effigy-of-government-in-protest-against-lathicharge

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

पौड़ी, 02 मार्च (हि.स.)। गैरसैंण में आंदोलनकारी ग्रामीणों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जिला कार्यालय तक रैली निकाली। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी और नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। सरकार के इशारों पर पुलिस ने सड़क चौड़ीकरण की मांग के लिए आंदोलित महिलाओं व बुजुर्गों को पीटा। सरकार उद्योगपतियों के इशारों पर कार्य कर रही है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in