cm-gives-rs-15-lakh-to-shruti-rawat-who-represents-uttarakhand-in-trans-himalaya-cycling
cm-gives-rs-15-lakh-to-shruti-rawat-who-represents-uttarakhand-in-trans-himalaya-cycling

ट्रांस हिमालय साइक्लिंग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रुति रावत को सीएम ने दिए 1.5 लाख रुपये

देहरादून, 27 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साइक्लिंग अभियान के लिए उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही कुमारी सबिता महतो को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस अभियान के लिए श्रुति रावत को डेढ़ लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। पांच हजार किलोमीटर का यह साइक्लिंग अभियान लगभग 80 दिन तक चलेगा। उत्तराखंड एवं बिहार की ये बेटियां इस अभियान के माध्यम से ‘‘अखंड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा’’ का संदेश देंगी। ट्रांस हिमालय साइक्लिंग अभियान की शुरुआत 2 फरवरी, 2021 को बाघा बाॅर्डर से शुरू होगी। इसके बाद पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं नेपाल होते हुए अरुणाचल प्रदेश के टीजू में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर पर्वताराही अवधेश भट्ट भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in