child-holiers-performed-at-phagotsav
child-holiers-performed-at-phagotsav

फागोत्सव में बाल होल्यारों ने दी प्रस्तुति

नैनीताल, 21 मार्च (हि.स.)। नगर की सर्वप्राचीन धार्मिक-सामाजिक संस्था श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में रविवार को दूसरे दिन 25वें फागोत्सव के तहत बाल होल्यारों ने होली की प्रस्तुति दी। इस दौरान पारस जोशी, रक्षित साह, अनुभव जोशी, अभय कुमार, कुणाल तिवारी, राहुल जोशी, भावेश चम्याल, अनुष्का कोहली, सोनी जंतवाल, लता तिवारी, श्रुति कोहली, प्रियंका कांडपाल व प्रियंका जोशी आदि बाल होल्यारों ने नरेश चम्याल के निर्देशन एवं गिरीश भट्ट के लोटे के संगीत व राहुल जोशी के तबले की थाप पर मेरी चुनरी पर ऐसो चटक रंग, होली खेलत अपने श्याम, रंग डारूंगी व धमार राग में होली मोपे करत इतरार मुरार आदि होलियां प्रस्तुत कीं। लवण्या साह ‘परी’ ने फागुन रे फागुन होली प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकत्री डा. सरस्वती खेतवाल ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, अशोक साह सहित अनेक अन्य लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in