chief-minister39s-visit-to-delhi-just-a-fiction-naveen-joshi
chief-minister39s-visit-to-delhi-just-a-fiction-naveen-joshi

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा महज खानापूर्ति: नवीन जोशी

देहरादून, 08 जून (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौर को महज खानापूर्ति बताया है। जोशी ने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह पद संभालने के बाद पहली बार दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सहित अपने केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर खाली हाथ ही वापस आए। कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पूर्व से स्थापित आई.डी.पी.एल. को पुनर्जीवित कर उसमें कोविड वैक्सीन के उत्पादन की मांग पर मुख्यमंत्री को ध्यान देना चाहिए था। मुख्यमंत्रीअपनी पीठ स्वयं ही थपथपा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in