chief-minister39s-comment-on-women-wrong-razia-baig
chief-minister39s-comment-on-women-wrong-razia-baig

महिलाओं पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी गलत: रजिया बेग

देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के महिलाओं पर दिए गए बयान को अशोभनीय बताया है। आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने जारी एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा खुले मंच से महिलाओं के पहनावे पर की गई टिप्पणी मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता है, जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी। मुख्यमंत्री को महिलाओं पर टिप्पणी के बजाए चार साल में उन्हीं की सरकार के कामों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने की बात करती है लेकिन दूसरी ओर उनके मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसे बयान देकर बाजपा की दोहरी मानसिकता को दिखाती है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in