उत्तराखंडः संस्कृत दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
उत्तराखंडः संस्कृत दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तराखंडः संस्कृत दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून, 02 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षाबन्धन के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले संस्कृत दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी हैं। रविवार को अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देववाणी संस्कृत भाषा राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली सरल और सरस है। सभी प्रकार के ज्ञान और विज्ञान को पोषित करने वाली संस्कृत भाषा को हमारे पुराण व शास्त्रों में अमृत के समान बताया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारे राज्य की दूसरी राजभाषा होने के साथ-साथ भारत के प्राचीन ऋषियों मुनियों की भाषा भी रही है। केन्द्र सरकार ने भी नई शिक्षा नीति में संस्कृत भाषा के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण उपाय सुनिश्चित किये हैं। राज्य सरकार भी संस्कृत भाषा के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in