उत्तराखंडः राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व की दी प्रदेशवासियों को बधाई
उत्तराखंडः राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व की दी प्रदेशवासियों को बधाई

उत्तराखंडः राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व की दी प्रदेशवासियों को बधाई

देहरादून, 02 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में राज्यपाल मौर्य ने कहा है कि रक्षाबंधन का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति तथा परंपराओं का प्रतीक है। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच स्नेह, सम्मान व विश्वास की भावना को व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रेम, स्नेह और विश्वास के उत्सव रक्षाबंधन पर सभी लोग बालिकाओं के समग्र कल्याण और सशक्तीकरण का संकल्प लें। राज्यपाल ने जनता से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बाजारों तथा आवागमन में शारीरिक दूरी एवं अन्य सावधानियों का पालन करते हुए रक्षाबंधन का त्योहार मनाएं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रक्षाबंधन को विशेष रूप से भाई-बहन के आपसी प्रेम व सहयोग का पर्व बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुडे़ इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व है। रक्षाबंधन का पर्व महिलाओं के सम्मान से जुड़ा पर्व भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना हम एक समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना पूरी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की भी सुविधा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी से कोरोना के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां बरतते हुए रक्षाबंधन त्योहार मनाने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in