chief-minister-took-the-muhurat-of-the-film-quothindutvaquot
chief-minister-took-the-muhurat-of-the-film-quothindutvaquot

मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘‘हिन्दुत्व’’ का मुहूर्त शाॅट लिया

देहरादून, 15 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म हिन्दुत्व का मुहुर्त शाॅट लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फिल्म हिन्दुत्व को दुनिया में पहुंचाने में सफल होगी। भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति है और सनातन संस्कृति का आधार हिन्दुत्व है। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ हिन्दुत्व फिल्म बनाई जा रही है, उस लक्ष्य को पूरी सफलता मिलेगी। फिल्मों का समाज एवं मानव जीवन कितना गहरा प्रभाव पड़ता है, इसके अनेक उदाहरण है। हिन्तुत्व शब्द प्रेम, उदार और विश्वास का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति है, और सनातन संस्कृति का आधार हिन्दुत्व है। फिल्म के निर्देशक करण राजधान ने कहा कि हिन्दुत्व फिल्म का मुख्य उद्देश्य प्रेम, बलिदान एवं सद्भावना के मिलन को दिखाना है। इस फिल्म के माध्यम से दुनियाभर में हिन्दुत्व का संदेश दिया जाएगा। जल्द ही उत्तराखण्ड में एक और फिल्म की शूटिंग की जायेगी। फिल्म के मुख्य कलाकार आशीष शर्मा, सोनारिका, दीपिका चिखलिया, अनूप जलोटा एवं अंकित राज हैं। इस अवसर पर विधायक कैलाश चन्द गैहतौड़ी, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस. पंवार, सचिव सूचना दिलीप जावलकर, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परषिद के नोडल अधिकारी के.एस. चैहान आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in