chief-minister-released-kshatriya-jagran-souvenir
chief-minister-released-kshatriya-jagran-souvenir

मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया

देहरादून, 21 फरवरी (हि. स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में क्षत्रिय जागरण स्मारिका 2020-21 का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल संचय के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। इस कार्य में समिति के अनुभवी लोगों का सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मारिका में पौराणिक एवं समसामयिक घटनाओं का सही समावेश किया गया है। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पराक्रमियों को भी स्मारिका में स्मरण किया गया है। क्षत्रिय कल्याण समिति समाज हित में निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में राज्य सरकार की ओर से अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। वर्षा जल के संचय के साथ ही राज्य में अनेक झीलों का निर्माण किया जा रहा है। लोगों को ग्रेविटी आधारित जल मिले, इसके लिए सौंग एवं जमरानी बांध परियोजना पर काम गतिमान है। सूर्यधार झील बनकर तैयार है और मलढ़ूंग बांध पर भी काम चल रहा है। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति से भी सहयोग लिया जा सकता है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले समिति में अनुभवी लोग भी हैं। इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट, महासचिव बृज भूषण रावत, स्मारिका के सम्पादक अतुल नेगी एवं क्षत्रिय कल्याण समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in