chief-minister-inaugurated-and-inaugurated-schemes-in-doiwala
chief-minister-inaugurated-and-inaugurated-schemes-in-doiwala

मुख्यमंत्री ने डोईवाला में योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

देहरादून, 26 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बद्रीपुर में 508.75 लाख रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास और 416.06 लाख रुपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास हुआ है, उन्हें गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। जनता को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति हो, यह हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैश बोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाइन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट की पारदर्शी व्यवस्था के चलते कार्यसंस्कृति में गुणात्मक सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल व आत्मनिर्भर भारत के नारे ने देश में नई क्रान्ति पैदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सीपैट की स्थापना की गई है। इसमें 100 प्रतिशत रोजगार की गारंटी है। हर्रावाला में 300 बेड के अस्पताल का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही सहसपुर में साइंस सिटी की स्थापना होने जा रही है। यह देश की पांचवीं साइंट सिटी होगी। इसका एमओयू साइन हो गया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए हम बालावाला मंडल में जल्द ही लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से एक साइंस कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाला गामा एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेन्द्र पंवार सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in