chief-minister-arrives-at-chittai-golu-temple-during-almora-tour-offering-prayers-at-the-temple
chief-minister-arrives-at-chittai-golu-temple-during-almora-tour-offering-prayers-at-the-temple

अल्मोड़ा दौरे के दौरान चितई गोलू मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, मंदिर में की पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा, 28 जनवरी (हि.स.)। अल्मोड़ा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध चितई गोलू मंदिर के दर्शन किए। दो दिवसीय जनपद के भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे अल्मोड़ा प्रवास पर आते हैं तो चितई मन्दिर में गोलू देवता के दर्शन जरूर करते हैं। मन्दिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की व मन्दिर परिसर का भ्रमण करते हुए जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुख व समृद्धि की कामना उन्होंने भगवान से की है। इस दौरान उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in