chamoli-disaster-three-bodies-recovered-death-toll-rises-to-54
chamoli-disaster-three-bodies-recovered-death-toll-rises-to-54

चमोली आपदाः तीन शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 54

देहरादून, 15 फरवरी (हि.स.)। चमोली आपदा के नौवें दिन सोमवार को तपोवन टनल से तीन शव और बरामद किए गए। अब तक कुल 54 बरामद हुए हैं। बरामद कुल 54 शवों और 22 मानव अंगों में से 29 शव एवं एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी हैं। तपोवन सुरंग तथा रैणी क्षेत्र में 24 घंटे लगातार सर्च अभियान जारी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी के डीएनए संरक्षित किए गए है। चमोली पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे तक सुरंग से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। अब मृतकों की कुल संख्या 54 हो गई है। अब तक कुल 55 परिजनों के डीएन सैम्पल शवों की शिनाख्त में सहायता के लिए लिए गए हैं। अभी तक जोशीमठ पुलिस थाने में 179 लापता लोगों के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। एनडीआरएफ के मुतबिक अब तक सुरंग से आठ शव निकाले जा चुके हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस और प्रशासन ने अब तक मिले 32 शवों और 11 मानव अंगों का अंतिम संस्कार कराया है। बैराज, ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना स्थल व अन्य नदियों के किनारे लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सुरंग से डंपर के जरिए मलबा बाहर लाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in