chamoli-disaster-someone-is-praying-someone-is-gathering-food
chamoli-disaster-someone-is-praying-someone-is-gathering-food

चमोली आपदाः कोई कर रहा प्रार्थना, कोई जुटा रहा खाद्य सामग्री

गोपेश्वर, 09 फरवरी (हि.स.)। तपोवन में आई प्राकृतिक आपदा लोग लापता लोगों की सलामती और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। तमाम लोग आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए खाद्य सामग्री एकत्र कर रहे हैं। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रार्थना सभा आयोजित की। इस दौरान लापता लोगों की सलामती व आपदा में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, दीवान सिंह बिष्ट, वाईएस बत्र्वाल, पूरन सिंह नेगी, दर्शन लाल, मकर सिंह फरस्वाण, किशोरी लाल, महेशी देवी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर पोखरी में प्रंतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री जोशीमठ तपोवन भेजी है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी ने बताया कि एक ट्रक रसद और 35 हजार रुपये तपोवन भेजे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in