chamoli-disaster-prayed-for-peace-of-soul-of-dead
chamoli-disaster-prayed-for-peace-of-soul-of-dead

चमोली आपदा: मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

देहरादून, 17 फरवरी (हि.स.)। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार शाम घंटा घर पर चमोली आपदा में मृतकों की याद में मोमबत्तियां और दीप जलाकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश में आपदाएं आती रहती हैं। ऐसे समय में सभी को धैर्य और पूरी शक्ति से इस संकट से निपटने के लिए सजग रहना चाहिए। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि हर आपदा कुछ न कुछ एहसास अपने पीछे छोड़ कर जाती है। मनुष्य को ऐसे समय में एक-दूसरे का दुख बांटना चाहिए। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक पृथ्वी राज चौहान ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी उन परिवारों के साथ खड़े हैं जिन्होंने अपने लोग खोए हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसन ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त व्यापार मंडल अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर उन सभी परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें जिन्होंने अपने घर के सदस्यों को अचानक इस आपदा में खो दिया है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक विजय बग्गा, दिव्य सेठी, हरीश विरमानी, विनीत मिश्रा, शेखर फुलारा, पंकज दिदान,रवि मल्होत्रा,मनन आनंद , मनीष मोनी , मोहित मेहता , नितेश मल्होत्रा , कालू भगत , सुरेन्द्र भाटिया , रोहित बहल मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in