chamoli-disaster-families-in-the-family-due-to-the-body-of-alam-singh-of-tehri
chamoli-disaster-families-in-the-family-due-to-the-body-of-alam-singh-of-tehri

चमोली आपदाः टिहरी के आलम सिंह का शव मिलने से परिवार में कोहराम

रैणी आपदा में अब भी टिहरी के 10 लोग लापता -रौलाकोट के जितेंद्र का भी घर में हो रहा इंतजार नई टिहरी, 14 फरवरी (हि.स.)। टिहरी जिले से जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में आई आपदा में 11 लोग लापता थे। इनमें से नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी दोगी के लायल गांव के रहने वाले आलम सिंह पुंडीर (45) पुत्र सुंदर सिंह का शव मिल गया है। इसकी सूचना यहां आते ही परिवार में कोहराम मच गया। आलम सिंह तपोवन में निर्माणाधीन 520 मेगा वाट जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था आरआरपीएल स्टाफ तपोवन में इलेक्ट्रीशियन थे। रविवार को रैणी में आई आपदा में टनल में फंस गये थे। टर्नल में मिले दो शवों में एक शव की पहचान आलम सिंह पुंडीर के रूप में हुई है। उनकी परिवार में पत्नी सरोजिनी देवी तथा चार बेटियां हैं। आलम सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। आलम सिंह के हताहत होने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई सूरत सिंह व ध्रुव सिंह भी इस अनहोनी से गमजदा हैं। टिहरी झील के ठीक सामने प्रतापनगर के रौलाकोट गांव के जितेंद्र सिंह धनाई रैणी आपदा में आठ दिन से लापता हैं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in