brahmalin-mahant-prithvipal-maharaj-was-a-proven-great-man-devendra-shastri
brahmalin-mahant-prithvipal-maharaj-was-a-proven-great-man-devendra-shastri

सिद्ध महापुरुष थे ब्रह्मलीन महंत पृथ्वीपाल महाराजः देवेंद्र शास्त्री

हरिद्वार, 11 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव परमार्थ के लिए समर्पित रहता है। महापुरुषों ने हमेशा ही समाज का मार्गदर्शन कर नई दिशा प्रदान की है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की छावनी में आयोजित ब्रह्मलीन महंत पृथ्वीपाल सिंह महाराज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री महाराज ने यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। समाज कल्याण के लिए उनकी आत्मा सदा व्यवहारिक रूप से उपस्थित रहती है। ब्रह्मलीन महंत पृथ्वी पाल सिंह महाराज एक सिद्ध महापुरुष थे। इस मौके पर कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज, महंत रंजय सिंह, महंत सतनाम सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत गुरजिंदर सिंह, महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री, महंत ज्ञान सिंह, महंत हरजिंदर सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत जगदीश हरी, महंत अमनदीप सिंह, महंत खेमसिंह, संत तलविंदर सिंह, संत जसकरण सिंह, संत सुखमन सिंह संतजनों के अलावा समाजसेवी अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in